Browse audiobooks by Sirshree, listen to samples and when you're ready head over to Audiobooks.com where you can get 3 FREE audiobooks on us
[Hindi] - Arth Ki Talash Me Anand (Hindi): Ashanti Se Mukti Pakar Shantidata Banne Ki Kahani
"जिंदगी को नया मोड़ देनेवाली कहानी,क्या इंसान गलत होता है या उसके अंदर की वृत्तियाँ या बाहर की परिस्थितियाँ? यह मनन करने योग्य प्रश्न है। अकसर लोग दूसरों के बारे में राय बनाते नज़र आते हैं। दरअसल वे सामनेवाले की वृत्तियों को देखते हुए अपनी राय कायम कर लेते हैं। हरेक बदल रहा है पर लोगों की राय नहीं बदलती। यह तब तक नहीं बदलती जब तक कोई ऐसी घटना नहीं घटती जो उस इंसान का असली चरित्र लोगों के सामने लाकर रख दे। इस कहानी का हीरो ‘आनंद’ भी कुछ ऐसी समस्याओं से घिरा है। उसका अतीत, वर्तमान पर हावी है। अपने अतीत को छोड़ वह जीवन के नए अर्थ को तलाशने निकलता है। * क्या वह जीवन के अर्थ को ढूँढ़ पाता है? * क्या वह अपने अतीत की बुराइयों से निकल पाता है? * क्या उसके जीवन में कोई नई रोशनी लेकर आता है? * क्या उसका भविष्य परिवर्तित हो पाता है? * अशांति से दूर होकर वह कैसे शांतिदाता बन पाता है? इन सभी सवालों का रोमांचक लेकिन सच्चा जवाब आपके हाथ में है ।"
Sirshree (Author), Leena Bhandari (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Power of Askology (Hindi): If You Ask You Will Receive
"पूछनेवाले सब प्राप्त करते हैं क्या आपने कभी खुद से सवाल पूछा है, ‘मैं जैसा जी रहा हूँ, वैसा क्यों जी रहा हूँ’, ‘मैं इसे कैसे बेहतर कर सकता हूँ?’ या ‘मैं वाकई कौन हूँ?’ दरअसल हमारा जीवन जवाबों से नहीं, सवालों से आकार लेता है। सवाल पूछना सिर्फ जिज्ञासा नहीं है, यह चेतना की पहली सीढ़ी है। सवाल पूछने की कला आपको उस गहराई तक ले जाती है, जहाँ सतही ज़िंदगी के सवाल खत्म होकर आत्मखोज की शुरुआत होती हैयह पुस्तक आपको पूछने की कला सिखाकर आत्मखोज के उस महान रास्ते पर ले जाएगी, जहाँ आपको अपने जीवन के सारे जवाब मिल जाएँगे। इस किताब में आप ये सात बातें जानेंगे- 1. आस्कॉलॉजी यह कौन सा विज्ञान है? 2. पूछकर अपने सपने आप कैसे पूरे करें? 3. अपने वर्तमान को आस्कॉलॉजी से कैसे बेहतर बनाएँ? 4. सवाल पूछना कब, कैसे और क्यों ज़रूरी हैं?5. खुद से और दूसरों से भी अच्छे सवाल कैसे पूछे जाएँ? 6. आस्कॉलॉजी आपके जीवन में क्रांति कैसे ला सकती है?7. ऐसे कौन से सवाल हैं, जो खुद से ज़रूर पूछने चाहिए?अगर आप मनन की गहराई में उतरकर सिर्फ जवाब नहीं, सच खोजने का साहस रखते हैं और अपने जीवन को एक नया अर्थ देना चाहते हैं तो अब वक्त है सवाल उठाने का क्योंकि जवाब तभी मिलते हैं, जब खोजी ज़िंदा होते हैं।"
Sirshree (Author), Viraj (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Shaandaar Jeevan Kaise Jiye: Soch, Mann Aur Rishton Ko Sahi Disha Dene Ka Marg
"3 बातें सीखकर, यू-टर्न लेने के लिए तैयार हो जाएँ हर बदलाव की शुरुआत छोटे कदम से होती है। यही छोटा सा कदम आगे चलकर जीवन का सबसे बड़ा मोड़ बन सकता है। यह किताब उसी मोड़ को पाने का यू-टर्न है- एक ऐसा मोड़, जो आपको बोझिल जीवन से निकालकर, शानदार जीवन की ओर ले जाएगा। इसमें आपको मिलेंगे सरल और प्रैक्टिकल तरीके, जो किसी भारी-भरकम सिद्धांत पर नहीं बल्कि आपकी रोज़मर्रा की सोच, भावनाओं और रिश्तों पर आधारित हैं। यह पुस्तक आपको ये तीन बातें सिखाएँगी- 1. शिकायत और तुलना छोड़कर नया क्या करें, जो जीवन को शानदार बनाए 2. मन की उलझनों को साधकर जीवन को नई टर्निंग पॉइंट कैसे दें 3. भीतर छिपी ताकत को पहचानकर आत्मविश्वास से कैसे जीएँ इसका हर पन्ना एक नई चाबी है- कभी सोच की, कभी मनशा की तो कभी रिश्तों की। हर अध्याय एक छोटा पग है, जो आपको धीरे-धीरे उस बड़े दरवाज़े तक ले जाएगा, जिसकी तलाश आप वर्षों से कर रहे थे। वही दरवाज़ा, जिसके पीछे छिपा है- शानदार जीवन का खज़ाना। याद रखिए, नक्शा तभी उपयोगी होता है, जब आप उस पर चलना शुरू करें। अब यह नक्शा आपके हाथ में है। तो सवाल है- क्या आप यू-टर्न लेने के लिए अभी तैयार हैं?"
Sirshree (Author), Krishna (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Atmamanthan Kabir Vani Sang (Hindi): Kabhi To Swayam Ko Samjho
"आत्ममंथन कबीर वाणी संग मंथन से मिले असली घी (गीता) कभी तो स्वयं को समझो दही को मथने पर मक्खन निकलता है। मक्खन दही में छिपा हुआ है। उसे बाहर निकालने के लिए मंथन आवश्यक है। मक्खन से ही सच्चा घी, सच्ची घीता (गीता) निर्माण होती है। आपको मंथन शक्ति से यह गीता प्राप्त करनी है। मक्खन से जो निकला वह घी था और मनन से निकलती है गीता। मन और देह के बीच जब मंथन होगा, जब श्रवण की मथनी माया को छिन्न-भिन्न करेगी तब ही आप अपनी गीता जान पाएँगे। इसके लिए अपने मटके को मजबूत और साफ रखना होगा। यह मटका, यह शरीर मजबूत होगा तब ही यह श्रवण की मथनी को झेल पाएगा। हर एक की गीता अलग है। जीवन के महाभारत में हर एक की भूमिका अलग है। इसलिए हरेक को आत्म-मंथन करना चाहिए। मथनी आपके हाथ में है। इस पुस्तक द्वारा अपने आपको जानकर, अपने शरीर की वृत्तियों को परखकर, इसके संस्कार और पैटर्न छानकर आप स्वयं अपनी ‘विश्वास गीता’ का मंथन करने में काबिल हो सकते हैं। आइए मनन की मथनी से आत्म-मंथन कर, सत्य का मक्खन पाएँ। लोग जीवन के सबक खट्टे-मीठ्ठे अनुभवों द्वारा सीखते हैं मगर बिना गिरे भी अनेक सबक मनन-मंथन की शक्ति द्वारा सीखे जा सकते हैं।"
Sirshree (Author), Leena Bhandari (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - SAHAS KI BETI: Balanced Life, Beautiful Life
"सहनशीलता और आत्म-खोज की कहानी निराशा के तूफान के बीच, ईशा खुद को जीवन के अंतिम मोड़ पर खड़ा पाती है। वह रात का आकाश, जो कभी तारों से सजा था, अब बादलों से ढक चुका है; उस ओर देखते हुए वह सोचती है, क्या इस आंधी से कोई राहत का पल मिलेगा, जो उसकी ज़िंदगी को घेर चुका है। अपनी उलझनों में डूबी ईशा एक अहम सवाल का सामना करती है: जब जीवन के सबसे निचले स्तर पर पहुँच जाएँ तो क्या करना चाहिए? जैसे-जैसे अनिश्चितता उसके दिल को कचोटती है, वह आत्म-खोज और सहनशीलता की एक आकर्षक दुनिया की ओर खिंचती चली जाती है। ईशा के साथ यात्रा करते हुए जानें कि कैसे वह उन विपत्तियों को जीतने निकलती है, जिन्होंने उसके सपनों को भंग कर दिया था। आसान और आकर्षक रास्ते पर वह महसूस करती है कि जीवन की असली सुंदरता चुनौतियों से बचने में नहीं बल्कि उन्हें सही तरीके से पार करने में है। व्यक्तिगत संघर्षों और आजीविका संबंधित बाधाओं का सामना करती ईशा, जीवन के कोलाहल के बीच अपने मन, शरीर और सेल्फ को संतुलित करने की कला खोजती है, जिससे उसे जीवन के तूफानों का सामना करने की ताकत मिलती है। इस आकर्षक उपन्यास में पाठक आत्म-खोज की यात्रा पर सहनशीलता को खिलते हुए देखते हैं। जैसे-जैसे अनिश्चितताएँ चारों ओर मंडराती हैं, यह प्रेरक कथा हमें आंतरिक शांति की खोज करने और जीवन को सच्चे रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करती है। चाहे यह कथा नारी पात्रों को लेकर लिखी गई है लेकिन सभी इससे उपन्यास और आत्म-खोज का आनंद ले सकते हैं।"
Sirshree (Author), Kanika (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Adi Shankaracharya: Shaastrarth Ke Shastra Se Agyan Ka Ast
"भीतरी मार्ग- आत्मसाक्षात्कार का प्रसार आज मनुष्य के जीवन में मनोरंजन के साधनों की सुख-सुविधा, आधुनिक टेक्नोलॉजी से देश-विदेश और शास्त्रों की जानकारी उसके हाथ में आकर सिमट गई है। ऐसी विविध संपन्नता में भी उसके दुःख तथा असंतोष की सीमा नहीं है। बाहरी तौर पर हम जिसे विकास कहते हैं, वह भीतर से मनुष्य को और भी खोखला कर रहा है। क्योंकि आज नए-नए मोह व आसक्ति ने मनुष्य को घेर रखा है। हर दिन नई-नई इच्छाएँ जन्म ले रही हैं तो फिर इसका अंत कहाँ है? वह है सेल्फ के आविष्कार में! सभी मनुष्यों के भीतर सेल्फ की अखंड चेतना निरंतर प्रकाशमान है। जिसे स्वअनुभव से जानना ही मनुष्य जीवन का प्रयोजन है। इस प्रयोजन को सफल बनाने के लिए आदि शंकराचार्य ने अपने छोटे से जीवन काल में जो अभूतपूर्व कामगिरी की, यह पुस्तक उसका दर्शन कराती है। साथ ही जीवन प्रयोजन की पूर्णता का मार्ग भी दिखाती है। तो चलिए, पुस्तक का पठन करते हुए बढ़ते हैं, उस भीतरी मार्ग की ओर…. जो अब तक लगभग अप्रकाशित है…।"
Sirshree (Author), Leena Bhandari (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Aaj Ke Yug Ki - Dastaan-E-Yayaati: Lunch, Lust, Love And Light
"स्वस्वरूप की यात्रा क्या जीवन सिर्फ जन्म, अनुभव और मृत्यु तक ही सीमित है? या इसके पार भी कोई ऐसी यात्रा है, जो आपको अपने असली स्वरूप से मिलवाती है? ‘दास्तान-ए-ययाति’ आंतरिक यात्रा की कहानी है, जहाँ हर मोड़ अंतरात्मा को झंझोड़ता है, हर किरदार आपको खुद से मिलवाता है। यह उपन्यास जीवन की व्यर्थताओं पर सवाल उठाता है कि कैसे हम इंद्रियों के मोह, अहंकार और स्वार्थ की जंज़ीरों से बँधे रहते हैं। परंतु इस जाल से बाहर निकलने का रास्ता भी उपलब्ध है और यहीं है। यह उपन्यास सिर्फ एक कहानी नहीं, एक आत्मिक अनुभव है। जिसे पढ़ते-पढ़ते आप खुद को नए सवालों में घिरा पाएँगे और उन्हीं सवालों में उत्तर भी खोज लेंगे। अगर आप जीवन के ऊपरी आवरण से हटकर, उसकी गहराई को समझना चाहते हैं तो यह उपन्यास आपके लिए दर्पण है और एक मार्ग भी। इस बार उपन्यास नहीं, खुद को पढ़िए।"
Sirshree (Author), Raghav (Narrator)
Audiobook
"पितृदोष मिटाने की युक्ति से सबकी मुक्ति अपने प्रियजनों को खोने के बाद क्या आपने उनके प्रति मन में डर, पछतावा या अधूरापन महसूस किया है? क्या आप चाहते हैं, जो प्रेम और श्रद्धा आपके हृदय में है, आपके पूर्वजों तक पहुँचे? क्या आप पितृपक्ष से संबंधित कर्मकाण्डों के पीछे का वास्तविक सत्य जानना चाहते हैं? यदि ‘हाँ’ तो यह पुस्तक इसका जवाब है। इसमें जानें: पितृदोष से मुक्ति की समझ कर्मबंधन से मुक्ति पाने के उपाय पूर्वजों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का तरीका पूर्वजों की मुक्ति के लिए ध्यान और प्रार्थना रिश्तों में मधुरता लाने की कला यह पुस्तक केवल धार्मिक या आध्यात्मिक मार्गदर्शिका नहीं बल्कि एक यात्रा है, पूर्णता की ओर। यह आपको आंतरिक शांति और संतुष्टि का अनुभव कराएगी। यदि आप अपने पूर्वजों के प्रति प्रेममयी भावनाएँ अर्पित करना चाहते हैं तो यह पुस्तक आपके लिए है।"
Sirshree (Author), Kanika (Narrator)
Audiobook
"सीमाओं से परे सोचने की कला – नहाँना हर ‘हाँ’ आपके समय और मन की कीमत तय करता है। हर ‘ना’ एक संभावना बंद कर या खोल सकता है। तो सही जवाब कैसे चुनें? यह किताब आपको सिखाएगी सोच की उलझनों से बाहर आकर स्पष्टता से निर्णय लेना, फिर वह बच्चों की ज़िद हो या रिश्तों की अपेक्षाएँ। इसमें दिए गए दमदार तरीकों से जानिए किसी भी समस्या को उच्च दृष्टिकोण से देखकर सही ़फैसला कैसे लें। अगर आप भी यह समझना चाहते हैं कि कब ‘हाँ’ कहना है, कब ‘ना’ और कब इनसे परे कोई तीसरा रास्ता अपनाना है तो यह किताब आपके लिए है।"
Sirshree (Author), Niraj (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Sadaa Shiva: Mahadev Shiv Drushti Rahasya (Hindi)
"शव से महावनदेव तक की यात्रा शिव को अगर जानना है तो उनसे जुड़ी कथाओं, उनके विभिन्न रूपों और गुणों को भी समझना होगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु प्रस्तुत ग्रंथ में शिव की कुछ प्रचलित कथाओं और महा वन देव शिव के विभिन्न स्वरूपों को, जो एक (वन) हैं, बहुत सरल ढंग से समझाया गया है, जिसमें आप जानेंगे- * शिव वास्तव में कौन है? * क्या महादेव और वन देव एक ही है? * शिव आकारी निराकार है या निराकारी आकार? * शिव का ओपन सीक्रेट क्या है? * शिव की शक्ति कौन है और उस शक्ति का क्या रहस्य है? * शिव की गंगा में कैसे नहाएँ? * शिव का श्रृंगार किस संदेश का प्रतीक है? * शिव के प्रचलित स्वरूपों जैसे गंगाधर, नीलकंठ, अर्धनारीश्वर, नटराज, रूद्र और महादेव में कौन से गुण और सीख छिपी है? ये सभी अलग-अलग होकर भी एक कैसे हैं? * शिव लिंग, पीठिका, नंदी, जल का लोटा, भोग (भाँग, धतुरा आदि) सर्प, ओंकार, त्रिनेत्र इत्यादि का क्या अर्थ और महत्त्व है? * ब्रह्मा-विष्णु-महेश की एनालॉजी हमें क्या सिखा रही है? इनके अतिरिक्त इस ग्रंथ में शिव-शक्ति से जुड़ी, आंतरिक रहस्यों से भरी कथाओं का संकलन किया गया है। इनके पठन से अध्यात्म की गहरी समझ प्राप्त की जा सकती है। इन्हें जीवन में उतारकर निश्चित ही आप भी उस अवस्था में पहुँचकर आनंद से गा सकेंगे- चिदानंद रूपः शिवोहम शिवोहम…!"
Sirshree (Author), Leena Bhandari (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Let Go Tanaav: No Time for Tension (Hindi)
"तनाव को ताकत बनाओ कार्य के प्रति स्ट्रेसफुल… अपने करियर को लेकर चिंतित… पारिवारिक या आर्थिक परेशानियों का सामना… घबराइए नहीं, यह पुस्तक आपकी परेशानियों का हल है। स्ट्रेस एक तरह का भार है, जिसे हम हर समय उठाए हुए चल रहे हैं। शुरू में जब छोटे-छोटे स्ट्रेस आते हैं तो हम उन्हें आसानी से उठा लेते हैं लेकिन धीरे-धीरे समय के साथ उनका बोझ बढ़ता जाता है और उसका असर हमारे जीवन पर दिखने लगता है मगर अब हमें इसी भार से अपनी क्षमता बढ़ानी है। जैसे आपने किसी वेट-लिफ्टर को देखा होगा। वह अपने करियर की शुरुआत पहले कम वज़न उठाने से करता है और धीरे-धीरे वज़न बढ़ाता जाता है ताकि उसकी शक्ति बढ़े। हमें भी उसी तरह अपनी मानसिक ताकत को बढ़ाना है ताकि जब भी कोई बड़ा तनाव आए तो संयमित रहते हुए उसे झेलकर, आगे बढ़ पाएँ। इसके लिए आपको इस पुस्तक में दिए गए महत्वपूर्ण टेकनीक्स का इस्तेमाल करना होगा। इससे आप आसानी से अपने जीवन से तनाव को दूर कर सकते हैं, उन्हें बाय-बाय कह सकते हैं। ऐसा नहीं है कि जीवन में तनाव नहीं आएँगे परंतु अब जब भी तनाव आएगा तो आप शांत तथा स्थिर रहते हुए उसे अपनी ताकत बनाकर कुछ ऐसा करेंगे, जिस पर आपको भी आश्चर्य होगा। तो क्यों न इसकी शुरुआत आज से बल्कि अभी से करें!"
Sirshree (Author), Leena Bhandari (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Hosh Niyam: Beyond the Power of Mindful Living
"अहम् ब्रह्मास्मि की ओर होश नियम देखते-देखते मुक्ति पाने का नियम दो लोग एक-दूसरे से बात कर रहे हैं। एक कहता है,‘मैं खुश हूँ, जीवन सुंदर है।’ जबकि दूसरा कहता है, ‘मैं दुखी हूँ, जीवन में केवल समस्याएँ हैं।’ इन दोनों का जीवन को देखने का दृष्टिकोण इतना अलग क्यों है? इसका उत्तर उनके अनुभव और होश की अवस्था में छिपा है। जब हम अपने जीवन को जागरूकता से नहीं देखते तो हम अकसर सुनते हैं, ‘मैं पुरुष हूँ… स्त्री हूँ… भाई हूँ… बहन हूँ… दुःखी हूँ… बोर हूँ… परेशान हूँ… खुश हूँ… उदास हूँ…आदि। इन विचारों और भावनाओं के पीछे का कारण क्या है? क्यों ये छोटी-छोटी बातें और घटनाएँ दुःख का कारण बनती हैं? यही वह स्थिति है, जब हम स्वयं को और अपने आस-पास की दुनिया को सही ढंग से नहीं देख पाते। ऐसे में हमें खुद से सवाल करना चाहिए, ‘क्या मैं इन सब भावनाओं और स्थितियों से वाकई मुक्ति पाना चाहता हूँ? यदि उत्तर ’ना’ है तो फिर आगे की चर्चा समाप्त हो जाती है। लेकिन यदि आप वाकई मुक्ति, प्रेम, आनंद, संतुष्टि, मौन और विश्वास से भरा जीवन जीना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने होश को बढ़ाकर, होश को होश पर लाना होगा। यही इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य है- एक ऐसे जीवन की दिशा में कदम बढ़ाना, जो जागरूकता और समझ से भरा हो। इसे ही देखते-देखते यानी स्वयं को जानते हुए मुक्ति पाने का नियम कहा गया है।"
Sirshree (Author), Leena Bhandari (Narrator)
Audiobook
©PTC International Ltd T/A LoveReading is registered in England. Company number: 10193437. VAT number: 270 4538 09. Registered address: 157 Shooters Hill, London, SE18 3HP.
Terms & Conditions | Privacy Policy | Disclaimer
Join our community for the latest bookish news, reading recommendations, exclusive opening extracts, author events and competitions. It\'s all free. And enter a monthly draw to win a £50 Gift Card. See past winners here
Join Our Community