Browse audiobooks narrated by Ravinder Singh, listen to samples and when you're ready head over to Audiobooks.com where you can get 3 FREE audiobooks on us
[Hindi] - Icchashakti (Hindi edition): Will Power Ka Chamatkar
"अपनी इच्छाशक्ति को कैसे जगाएँ * क्या आप हर साल की शुरुआत में संकल्प लेकर उसे पूरा करना चाहते हैं? * क्या आप गलत आदतों से छूटकारा पाकर, स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं? * क्या आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहते हैं? * क्या आप क्षणिक मोह में फँसकर अनावश्यक चीज़ें खरीदने से बचना चाहते हैं? यदि ‘हाँ’ तो इस पुस्तक की मदद से अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत बनाएँ। इंसान की चाहत बुलंद है तो उसे कहीं न कहीं से रास्ता मिल ही जाता है। अन्यथा वह बहानों में बहकर अपनी इच्छाशक्ति को कमज़ोर बना देता है। जैसे कई बार पता होने के बावजूद कि सेहत का खयाल रखना आवश्यक है, इंसान उट-पटांग चीजें खा लेता है और बहाने देता है कि ‘फलाँ ने बहुत जबरदस्ती की...’ या ‘खाना फेंकना सही नहीं है इसलिए खा लिया...’ आदि। ऐसे में उसे समझना होगा कि ‘कहीं यह बहाने तो नहीं हैं... असल में मेरी इच्छाशक्ति कमजोर तो नहीं।’ तो आइए, इस पुस्तक द्वारा जानें अपनी इच्छाशक्ति को दृढ़ बनाने के आसान उपाय क्योंकि इच्छाशक्ति वह साधन है, जिसके ज़रिए आप अपने जीवन में आश्चर्यजनक परिणाम पा सकते हैं।"
Sirshree (Author), Rajesh Bathija, Ravinder Singh (Narrator)
Audiobook
"आदतों की शक्ति (The Power of Habit) के जरिए न्यूयॉर्क टाइम्स के पुरस्कार विजेता बिजनेस रिपोर्टर चार्ल्स डुहिग हमें आदतों के वैज्ञानिक अध्ययन की एक ऐसी दुनिया में ले जाते हैं, जो न सिर्फ रोमांचकारी है बल्कि बेहद आश्चर्यजनक भी है। वे यह पता लगाते हैं कि कुछ लोगों और कंपनियों को सालों की कोशिशों के बाद भी बदलाव के लिए संघर्ष क्यों करना पड़ता है, जबकि अन्य लोग बड़ी आसानी से रातोंरात बदलाव लाने में सफल हो जाते हैं। चार्ल्स उन प्रयोगशालाओं में भी जाते हैं, जहाँ न्यूरोसाइंटिस्ट इस बात का पता लगाते हैं कि आदतें कैसे काम करती हैं और उनका जन्म हमारे मस्तिष्क के किस हिस्से में होता है। चार्ल्स हमारे सामने यह राज़ भी उजागर करते हैं कि ओलंपिक तैराक माइकल फेल्प्स, स्टारबक्स के सीईओ हॉवर्ड शुल्ज और नागरिक अधिकारों के प्रणेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर जैसी शख्सियतों की सफलता में उनकी आदतों की कितनी महत्वपूर्ण भूमिका रही हइससे एक सम्मोहक, तार्किक परिणाम सामने आता है : नियमित व्यायाम करना, वजन घटाना, अपने बच्चों को सर्वश्रेष्ठ परवरिश देना, अधिक उत्पादक बनना और यहाँ तक कि क्रांतिकारी सफलता हासिल करनेवाली कंपनियाँ खड़ी करना, हमारी इस समझ पर निर्भर करता है कि आदतें कैसे काम करती हैं। इस नए विज्ञान में निपुण बनकर हम अपने व्यापार, अपने समुदाय और अपने जीवन को रूपांतरित कर सकते हैं। ‘एक तीखी, उत्तेजक और बेहद उपयोगी पुस्तक... जिसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी सुरुचिपूर्ण सरलता।’-जिम कॉलिन्स ‘यह पुस्तक बुरी आदतों का फंदा तोड़ने के बारे में बौद्धिक गंभीरता के साथ व्यावहारिक सलाह देती है।’-द इकोनॉमिस्ट Change"
Charles Duhigg (Author), Ravinder Singh (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - DHYAN NIYAM (HINDI EDITION): DHYAN YOG NINETY
"यह नियम केवल ध्यान का नियम नहीं बल्कि हमारे जीवन का एक नियम है। यह नियम ध्यान का एक ऐसे रहस्य को उजागर करता है जिसे जानकर आप जीवन की कई उलझनों को सुलझा पाएँगे। ध्यान का रहस्य एक सुदंर ऐनालॉजी के जरिए आपके सामने रखा गया है ताकि आप आसानी से इसे समझ पाएँ। इस कहानी के प्रतीक से हमें अपने शरीर और मन की वृत्तियों के बारे में पता चलेगा तथा ध्यान की आवश्यकता क्यों है, यह भी समझ में आएगा। ध्यान से संबंधित कई सवालों के जवाब आपको इस पुस्तक में मिलेंगे और साथ ही ध्यान से होनेवाले लाभ भी आपको समझ में आएँगे।"
Sirshree (Author), Ravinder Singh (Narrator)
Audiobook
"Rahi Mali, a 19-year old botany enthusiast, runs a small family-owned flower shop in the quiet city of Kolhapur. Receiving letters from her army dad infrequently and making good business each day is enough to keep her happy. Until a suit-clad, Ambassador-driving customer drops by her shop. A customer she knows all too well. Set in 1971, 'And Then We Met Again' is a Cinderella-esque love story that will leave your heart warm."
Mitali Meelan (Author), Ravinder Singh (Narrator)
Audiobook
©PTC International Ltd T/A LoveReading is registered in England. Company number: 10193437. VAT number: 270 4538 09. Registered address: 157 Shooters Hill, London, SE18 3HP.
Terms & Conditions | Privacy Policy | Disclaimer
Join our community for the latest bookish news, reading recommendations, exclusive opening extracts, author events and competitions. It\'s all free. And enter a monthly draw to win a £50 Gift Card. See past winners here
Join Our Community