Browse audiobooks narrated by Leena Bhandari, listen to samples and when you're ready head over to Audiobooks.com where you can get 3 FREE audiobooks on us
[Hindi] - Arth Ki Talash Me Anand (Hindi): Ashanti Se Mukti Pakar Shantidata Banne Ki Kahani
"जिंदगी को नया मोड़ देनेवाली कहानी,क्या इंसान गलत होता है या उसके अंदर की वृत्तियाँ या बाहर की परिस्थितियाँ? यह मनन करने योग्य प्रश्न है। अकसर लोग दूसरों के बारे में राय बनाते नज़र आते हैं। दरअसल वे सामनेवाले की वृत्तियों को देखते हुए अपनी राय कायम कर लेते हैं। हरेक बदल रहा है पर लोगों की राय नहीं बदलती। यह तब तक नहीं बदलती जब तक कोई ऐसी घटना नहीं घटती जो उस इंसान का असली चरित्र लोगों के सामने लाकर रख दे। इस कहानी का हीरो ‘आनंद’ भी कुछ ऐसी समस्याओं से घिरा है। उसका अतीत, वर्तमान पर हावी है। अपने अतीत को छोड़ वह जीवन के नए अर्थ को तलाशने निकलता है। * क्या वह जीवन के अर्थ को ढूँढ़ पाता है? * क्या वह अपने अतीत की बुराइयों से निकल पाता है? * क्या उसके जीवन में कोई नई रोशनी लेकर आता है? * क्या उसका भविष्य परिवर्तित हो पाता है? * अशांति से दूर होकर वह कैसे शांतिदाता बन पाता है? इन सभी सवालों का रोमांचक लेकिन सच्चा जवाब आपके हाथ में है ।"
Sirshree (Author), Leena Bhandari (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - AAKASH DOOT GALILEO: Khagol Vigyan Ke Sandeshvahak
"महान वैज्ञानिक की जीवन गाथा हमारे जीवन की सफलता उसकी अवधि से नहीं बल्कि इस बात से मापी जा सकती है कि हम उस दौरान संसार के लिए कितना सार्थक कार्य कर सके। गैलीलियो के जीवन से आपको यह प्रेरणा मिलेगी कि भले ही संसार से मान मिले अथवा अपमान… जीवन में यश हाथ आए अथवा अपयश… मनुष्य को अपनी ओर से अपनी प्रतिभा व ज्ञान का समुचित सदुपयोग करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। अपने जीवन के अंतिम समय तक काम करनेवाले गैलीलियो को भले ही अनेक वर्षों पश्चात् वह सम्मान दिया गया, जिसके वे वास्तव में अधिकारी थे परंतु उनकी जीवनगाथा पाठकों को यह संदेश अवश्य दे जाती है कि सच्ची खोज कभी निर्मूल्य नहीं जाती। कभी न कभी विश्व को माननी ही पड़ती है। यही कारण है कि आज सदियों बाद भी गैलीलियो अपने महान वैज्ञानिक कार्यों व आविष्कारों सहित हमारे बीच जीवित हैं और रहेंगे।"
A Happy Thoughts Initiative (Author), Leena Bhandari (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Atmamanthan Kabir Vani Sang (Hindi): Kabhi To Swayam Ko Samjho
"आत्ममंथन कबीर वाणी संग मंथन से मिले असली घी (गीता) कभी तो स्वयं को समझो दही को मथने पर मक्खन निकलता है। मक्खन दही में छिपा हुआ है। उसे बाहर निकालने के लिए मंथन आवश्यक है। मक्खन से ही सच्चा घी, सच्ची घीता (गीता) निर्माण होती है। आपको मंथन शक्ति से यह गीता प्राप्त करनी है। मक्खन से जो निकला वह घी था और मनन से निकलती है गीता। मन और देह के बीच जब मंथन होगा, जब श्रवण की मथनी माया को छिन्न-भिन्न करेगी तब ही आप अपनी गीता जान पाएँगे। इसके लिए अपने मटके को मजबूत और साफ रखना होगा। यह मटका, यह शरीर मजबूत होगा तब ही यह श्रवण की मथनी को झेल पाएगा। हर एक की गीता अलग है। जीवन के महाभारत में हर एक की भूमिका अलग है। इसलिए हरेक को आत्म-मंथन करना चाहिए। मथनी आपके हाथ में है। इस पुस्तक द्वारा अपने आपको जानकर, अपने शरीर की वृत्तियों को परखकर, इसके संस्कार और पैटर्न छानकर आप स्वयं अपनी ‘विश्वास गीता’ का मंथन करने में काबिल हो सकते हैं। आइए मनन की मथनी से आत्म-मंथन कर, सत्य का मक्खन पाएँ। लोग जीवन के सबक खट्टे-मीठ्ठे अनुभवों द्वारा सीखते हैं मगर बिना गिरे भी अनेक सबक मनन-मंथन की शक्ति द्वारा सीखे जा सकते हैं।"
Sirshree (Author), Leena Bhandari (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Adi Shankaracharya: Shaastrarth Ke Shastra Se Agyan Ka Ast
"भीतरी मार्ग- आत्मसाक्षात्कार का प्रसार आज मनुष्य के जीवन में मनोरंजन के साधनों की सुख-सुविधा, आधुनिक टेक्नोलॉजी से देश-विदेश और शास्त्रों की जानकारी उसके हाथ में आकर सिमट गई है। ऐसी विविध संपन्नता में भी उसके दुःख तथा असंतोष की सीमा नहीं है। बाहरी तौर पर हम जिसे विकास कहते हैं, वह भीतर से मनुष्य को और भी खोखला कर रहा है। क्योंकि आज नए-नए मोह व आसक्ति ने मनुष्य को घेर रखा है। हर दिन नई-नई इच्छाएँ जन्म ले रही हैं तो फिर इसका अंत कहाँ है? वह है सेल्फ के आविष्कार में! सभी मनुष्यों के भीतर सेल्फ की अखंड चेतना निरंतर प्रकाशमान है। जिसे स्वअनुभव से जानना ही मनुष्य जीवन का प्रयोजन है। इस प्रयोजन को सफल बनाने के लिए आदि शंकराचार्य ने अपने छोटे से जीवन काल में जो अभूतपूर्व कामगिरी की, यह पुस्तक उसका दर्शन कराती है। साथ ही जीवन प्रयोजन की पूर्णता का मार्ग भी दिखाती है। तो चलिए, पुस्तक का पठन करते हुए बढ़ते हैं, उस भीतरी मार्ग की ओर…. जो अब तक लगभग अप्रकाशित है…।"
Sirshree (Author), Leena Bhandari (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Sadaa Shiva: Mahadev Shiv Drushti Rahasya (Hindi)
"शव से महावनदेव तक की यात्रा शिव को अगर जानना है तो उनसे जुड़ी कथाओं, उनके विभिन्न रूपों और गुणों को भी समझना होगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु प्रस्तुत ग्रंथ में शिव की कुछ प्रचलित कथाओं और महा वन देव शिव के विभिन्न स्वरूपों को, जो एक (वन) हैं, बहुत सरल ढंग से समझाया गया है, जिसमें आप जानेंगे- * शिव वास्तव में कौन है? * क्या महादेव और वन देव एक ही है? * शिव आकारी निराकार है या निराकारी आकार? * शिव का ओपन सीक्रेट क्या है? * शिव की शक्ति कौन है और उस शक्ति का क्या रहस्य है? * शिव की गंगा में कैसे नहाएँ? * शिव का श्रृंगार किस संदेश का प्रतीक है? * शिव के प्रचलित स्वरूपों जैसे गंगाधर, नीलकंठ, अर्धनारीश्वर, नटराज, रूद्र और महादेव में कौन से गुण और सीख छिपी है? ये सभी अलग-अलग होकर भी एक कैसे हैं? * शिव लिंग, पीठिका, नंदी, जल का लोटा, भोग (भाँग, धतुरा आदि) सर्प, ओंकार, त्रिनेत्र इत्यादि का क्या अर्थ और महत्त्व है? * ब्रह्मा-विष्णु-महेश की एनालॉजी हमें क्या सिखा रही है? इनके अतिरिक्त इस ग्रंथ में शिव-शक्ति से जुड़ी, आंतरिक रहस्यों से भरी कथाओं का संकलन किया गया है। इनके पठन से अध्यात्म की गहरी समझ प्राप्त की जा सकती है। इन्हें जीवन में उतारकर निश्चित ही आप भी उस अवस्था में पहुँचकर आनंद से गा सकेंगे- चिदानंद रूपः शिवोहम शिवोहम…!"
Sirshree (Author), Leena Bhandari (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Let Go Tanaav: No Time for Tension (Hindi)
"तनाव को ताकत बनाओ कार्य के प्रति स्ट्रेसफुल… अपने करियर को लेकर चिंतित… पारिवारिक या आर्थिक परेशानियों का सामना… घबराइए नहीं, यह पुस्तक आपकी परेशानियों का हल है। स्ट्रेस एक तरह का भार है, जिसे हम हर समय उठाए हुए चल रहे हैं। शुरू में जब छोटे-छोटे स्ट्रेस आते हैं तो हम उन्हें आसानी से उठा लेते हैं लेकिन धीरे-धीरे समय के साथ उनका बोझ बढ़ता जाता है और उसका असर हमारे जीवन पर दिखने लगता है मगर अब हमें इसी भार से अपनी क्षमता बढ़ानी है। जैसे आपने किसी वेट-लिफ्टर को देखा होगा। वह अपने करियर की शुरुआत पहले कम वज़न उठाने से करता है और धीरे-धीरे वज़न बढ़ाता जाता है ताकि उसकी शक्ति बढ़े। हमें भी उसी तरह अपनी मानसिक ताकत को बढ़ाना है ताकि जब भी कोई बड़ा तनाव आए तो संयमित रहते हुए उसे झेलकर, आगे बढ़ पाएँ। इसके लिए आपको इस पुस्तक में दिए गए महत्वपूर्ण टेकनीक्स का इस्तेमाल करना होगा। इससे आप आसानी से अपने जीवन से तनाव को दूर कर सकते हैं, उन्हें बाय-बाय कह सकते हैं। ऐसा नहीं है कि जीवन में तनाव नहीं आएँगे परंतु अब जब भी तनाव आएगा तो आप शांत तथा स्थिर रहते हुए उसे अपनी ताकत बनाकर कुछ ऐसा करेंगे, जिस पर आपको भी आश्चर्य होगा। तो क्यों न इसकी शुरुआत आज से बल्कि अभी से करें!"
Sirshree (Author), Leena Bhandari (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Hosh Niyam: Beyond the Power of Mindful Living
"अहम् ब्रह्मास्मि की ओर होश नियम देखते-देखते मुक्ति पाने का नियम दो लोग एक-दूसरे से बात कर रहे हैं। एक कहता है,‘मैं खुश हूँ, जीवन सुंदर है।’ जबकि दूसरा कहता है, ‘मैं दुखी हूँ, जीवन में केवल समस्याएँ हैं।’ इन दोनों का जीवन को देखने का दृष्टिकोण इतना अलग क्यों है? इसका उत्तर उनके अनुभव और होश की अवस्था में छिपा है। जब हम अपने जीवन को जागरूकता से नहीं देखते तो हम अकसर सुनते हैं, ‘मैं पुरुष हूँ… स्त्री हूँ… भाई हूँ… बहन हूँ… दुःखी हूँ… बोर हूँ… परेशान हूँ… खुश हूँ… उदास हूँ…आदि। इन विचारों और भावनाओं के पीछे का कारण क्या है? क्यों ये छोटी-छोटी बातें और घटनाएँ दुःख का कारण बनती हैं? यही वह स्थिति है, जब हम स्वयं को और अपने आस-पास की दुनिया को सही ढंग से नहीं देख पाते। ऐसे में हमें खुद से सवाल करना चाहिए, ‘क्या मैं इन सब भावनाओं और स्थितियों से वाकई मुक्ति पाना चाहता हूँ? यदि उत्तर ’ना’ है तो फिर आगे की चर्चा समाप्त हो जाती है। लेकिन यदि आप वाकई मुक्ति, प्रेम, आनंद, संतुष्टि, मौन और विश्वास से भरा जीवन जीना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने होश को बढ़ाकर, होश को होश पर लाना होगा। यही इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य है- एक ऐसे जीवन की दिशा में कदम बढ़ाना, जो जागरूकता और समझ से भरा हो। इसे ही देखते-देखते यानी स्वयं को जानते हुए मुक्ति पाने का नियम कहा गया है।"
Sirshree (Author), Leena Bhandari (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Paisa Raasta Hai, Manjil Nahi (Hindi): Secrets Of Money
"समृद्धि का रहस्य समृद्धि का रहस्य आप क्या मानते हैं… * पैसा कमाना कठिन है या आसान है। * ज़्यादा कमानेवाले अमीर होते हैं या पैसा बचानेवाले अमीर होते हैं। * हाथ में खुजली होने से पैसा मिलता है या हाथों के कर्म से पैसा आता है। * जिसे ज्यादा पैसा होगा, वह कम आध्यात्मिक होगा या जिसे कम पैसा होगा वह अधिक आध्यात्मिक होगा। * पैसा शैतान है या भगवान है। * पैसा हाथ का मैल है या हाथ की शोभा है। * पैसा लेकर लोग वापस नहीं करते हैं या जितना देते हैं उतना बढ़ता है। * पैसा, आनंद, समय इत्यादि कम है, बाँट नहीं सकते या सब कुछ भरपूर है। * पैसा आते ही दोस्त दुश्मन बन जाते हैं या दोस्त बढ़ जाते हैं। * ज़्यादा पैसा ज़्यादा समस्या या ज़्यादा पैसा ज़्यादा सुविधा। * पैसे से हम सब कुछ खरीद सकते हैं या पैसे से प्रेम और खुशी नहीं खरीदी जा सकती। पैसे की मान्यताओं को अपने अंदर टटोलने के बाद यह समझें कि जितनी गलत मान्यताएँ आपके भीतर होंगी, समृद्धि आपसे उतनी ही दूर होगी। जो लोग समृद्धि पाना चाहते हैं, वे कभी पैसों के मामले में लापरवाही नहीं बरतते। वे पैसे की समस्या का यह सूत्र जानते हैपैसे की समस्या = लापरवाही + सुस्ती + गलत आदतें – समझ आप इस सूत्र को प्रस्तुत पुस्तक में और गहराई से समझ पाएँगे। पैसे की संपूर्ण समझ प्रदान करनेवाली इस पुस्तक का अवश्य लाभ लें।… रुका हुआ पैसा उसी तरह बन जाता है जैसे रुका हुआ पानी। ऐसे पानी से दुर्गंध आने लगती है।"
A Happy Thoughts Initiative (Author), Leena Bhandari (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Parivar Ke Liye Vichar Niyam (Hindi): Happy Family Ke Saat Sutra
"सरल नियम, आश्चर्यजनक नतीजे ‘विश्व की हर बड़ी सफलता रिश्ते-नातों और सहयोगियों के सहयोग से ही पाई जा सकती है।’ क्या आप इस विचार से सहमत हैं? यदि ‘हाँ’ तो प्रस्तुुत पुस्तक आपको लोगों का सहयोग प्राप्त करना सिखाएगी। इतना ही नहीं बल्कि आपके परिवार की सर्वोच्च संभावनाएँ खोलेगी। प्रेम, आनंद, विश्वास, शांति, मिठास और स्वस्थ संवादमंच जैसे अनेक सकारात्मक पहलू आपके परिवार की नींव बन सकते हैं। बशर्ते परिवार के लिए अत्यंत परिणामकारक होनेवाले ‘विचार नियम’ जानकर, उन्हें अमल में लाया जाए। ये नियम बहुत ही सरल हैं मगर वे आश्चर्यजनक परिणाम दे सकते हैं। इस पुस्तक में पढ़ें – * कैसे बने आपके विचारों का परिवार पर होनेवाला असर असरदार * कैसे हो विचारों को दिशा देकर आनंदित परिवार का निर्माण * कैसे तैयार हो स्वस्थ परिवार के लिए – ‘पावर हाउस’ * परिवार में प्रेम, आनंद, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि और संतुष्टि आकर्षित करने का रहस्य * नकारात्मक विचार करनेवाले लोगों से अपने परिवार की रक्षा करने की युक्ति * वार्तालाप से परिवार को स्वर्ग बनाने का राज़ * क्षमा, खोज और कृतज्ञता की शक्ति से रिश्तों में पूर्णता लाने का उपाय अगर आप अपने परिवार में आश्चर्यजनक बदलाव देखना चाहते हैं तो सात विचार नियमों और उपायों को अपनी ज़िंदगी में लागू करना शुरू कीजिए और देखिए आप जो भी चाहें, वह हासिल कर सकते हैं !"
Sirshree (Author), Leena Bhandari (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - The Miracle of Gratitude (Hindi)
"The Glory of Thankfulness जहाँ कृतज्ञता होती है, वहाँ प्रकृति की महिमा खिल उठती है… किसी के प्रति आभार प्रकट करने के लिए हम धन्यवाद, शुक्रिया, थैंक्यू, आभार आदि शब्दों का प्रयोग करते हैं। दरअसल ‘धन्यवाद’ यह शब्द एक छोटी सी चुंबकीय प्रार्थना है। जिसे अलग-अलग भाषाओं में, अलग-अलग तरह से कहा जाता है। धन्यवाद कहते ही कुदरत की सुंदरता और उसकी शक्तियाँ हमारे आस-पास जीवित हो जाती हैं। हमें कुदरत के अद्भुत चमत्कारों को देखने का अवसर मिलता है। अब सवाल यह उठता है कि क्या कुदरत को सभी भाषाओं का ज्ञान है? अगर वह भाषा ही सुन रही होती तो क्या होता? कैसे सभी का हिसाब-किताब रखती? मगर ऐसा नहीं है! कुदरत भाषा नहीं, भाव तरंग समझती है। कुदरत में आपके द्वारा कहे गए शब्द नहीं, आपकी भावना पहुँचती है और वह कार्य करती है। जैसे- जब आपको कोई चीज़ जो आप चाहते थे, वह मिल जाती है तो उसके लिए आप धन्यवाद कहते हैं यानी आप ‘है’ की फीलिंग में हैं। इसी प्रकार जो चीज़ आपके पास नहीं है और आप उसे पाना चाहते हैं तो उसके लिए भी जब आप धन्यवाद देते हैं तब यूनिवर्स आपके कहे शब्दों पर नहीं बल्कि ‘है’ की फीलिंग को जान रही होती है। यह कुदरत के देने का रहस्य है। यही ग्लोरी ऑफ थैंकफुलनेस यानी कृतज्ञता की महिमा है। इसे समझकर यदि हम कृतज्ञता के साथ कुदरत संग तालमेल बिठाते हैं तो जीवन की धारा हमें खुशी और संतोष की ओर बड़ी सरलता से ले जाती है।"
Sirshree (Author), Leena Bhandari (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Dhyan Mera Uthhaan (Hindi): Meditation Challenge
"क्या आप ध्यान चुनौती के लिए तैयार हैं? हर रोज़ की भागदौड़ में हम अकसर तनाव और अपने लक्ष्यों की दौड़ में फँसे रहते हैं। इस हलचल के बीच ध्यान का विचार हमें कठिन और अलग सा लगता है। हम सोचते हैं, यह सिर्फ साधुओं, संन्यासियों के लिए है, न कि हमारे जैसे व्यस्त लोगों के लिए, जो रोज़मर्रा की चुनौतियों का सामना कर रहे हलेकिन क्या ध्यान सभी के लिए हो सकता है? यह पुस्तक ध्यान से जुड़े कई मिथकों को दूर कर, इसकी सरलता और सहजता को उजागर करती है।इसमें आप जानेंगे कि कैसे ध्यान से एकाग्रता और कार्यक्षमता में सुधार होता है, भावनाओं पर नियंत्रण मिलता है और भीतर की गहरी शांति का अनुभव होता है। सही समझ के साथ, ध्यान न सिर्फ बाहरी सफलता दिला सकता है बल्कि अपने सच्चे अस्तित्व की गहरी पहचान भी करा सकता है। तो क्या आप ध्यान चुनौती को अपनाकर, स्वयं को खोजने के लिए तैयार हैं? यदि ‘हाँ’ तो इस पुस्तक को खोलें और आज ही अपने परिवर्तनकारी सफर की शुरुआत करें!"
Sirshree (Author), Leena Bhandari (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Likhaan Niyam (Hindi): Likhte likhte safal ho jaaye
"‘जो लिखा, जीवन में दिखा’ यही है लिखान नियम! आप भविष्य में अपने जीवन को कैसे देखना चाहते हैं? क्या आपने वह लिखा है? यदि नहीं तो लिख लें और लिखान नियम को जागृत करें क्योंकि लेखन आत्मविश्लेषण, आत्मविकास और सफलता प्राप्त करने का प्रभावकारी तरीका है। जैसे अनगिनत रहस्य समुंदर की गहराई में छिपे होते हैं, वैसे ही हर इंसान के जीवन में भी घटनाओं, भावनाओं, अनुभवों और विचारों के अनगिनत रहस्य छिपे होते हैं। जब हम अपने जीवन पर गहराई से सोचकर लिखते हैं, अपने अनुभवों को समझने की कोशिश करते हैं तो हमें कई महत्वपूर्ण और मूल्यवान वे बातें पता चलती हैं, जो हमें कामयाबी के शिखर पर ले जाती हैं। इसके लिए आपको लिखान नियम अनुसार लिखना सीखकर, अनमोल रत्न प्राप्त करने होंगे। जिसके लिए इस पुस्तक में पढ़ें : – वर्तमान में लेखन से सुंदर भविष्य का निर्माण कैसे करें? – लेखन को वर्तमान की सफलता का द्वार कैसे बनाएँ? – लेखन द्वारा अपने आंतरिक ज़ख्मों को कैसे हील करें? – रिश्तों में विकास करने के लिए क्या और कैसे लिखें? – लेखन को सरल और रचनात्मक कैसे बनाएँ? – भाव, विचार, वाणी, लेखन और क्रिया का क्या रहस्य है? – अपने भावों और विचारों को सकारात्मकता में कैसे परिवर्तित करें? – लेखन से कुदरत के दिए समाधान का संकेत कैसे समझें? – लिखान नियम के अनुसार क्या, क्यों और कैसे लिखें? यह पुस्तक न केवल हमें अपने आपको बेहतर समझने में मदद करेगी बल्कि हमारे जीवन को एक सच्चा अर्थ भी देगी।"
Sirshree (Author), Leena Bhandari (Narrator)
Audiobook
©PTC International Ltd T/A LoveReading is registered in England. Company number: 10193437. VAT number: 270 4538 09. Registered address: 157 Shooters Hill, London, SE18 3HP.
Terms & Conditions | Privacy Policy | Disclaimer
Join our community for the latest bookish news, reading recommendations, exclusive opening extracts, author events and competitions. It\'s all free. And enter a monthly draw to win a £50 Gift Card. See past winners here
Join Our Community