Browse audiobooks narrated by Mukesh Pandey, listen to samples and when you're ready head over to Audiobooks.com where you can get 3 FREE audiobooks on us
"तेज़ बुद्धि के प्रतिरूप और गणित में गहरी रुचि रखने वाले छात्र... मांडले के काले पानी में एक स्वतंत्र भारत का सपना देखने वाले महान पंडित, बाल गंगाधर तिलक को लोकमान्य तिलक के नाम से भी जाना जाता था. इस जीवनी में उनके कर्मयोगी बनने तक की जीवन यात्रा के विभिन्न चरण और उनके उदात्त व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई है."
Niranjan Medhekar (Author), Mukesh Pandey (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Nastikon ke Desh mein Netherlands
"लेखक प्रवीण झा शहरों और देशों के विचित्र पहलूओं में रुचि रखते हैं। सफर की इस किताब में वे नीदरलैंड के नास्तिकों की तफ़्तीश में है। इस सफर में वह नास्तिकों, गंजेड़ियों और नशेड़ियों से गुजरते वेश्याओं और डच संस्कृति की विचित्रता पर आधी नींद में लिखते नजर आते हैं। किताब का ढाँचा उनकी चिर-परिचित खिलंदड़ शैली में है, और विवरण में सूक्ष्म भाव पिरोए गए हैं। यह एक यात्रा-संस्मरण न होकर एक मन में चल रहा भाष्य है। भिन्न संस्कृतियों के साम्य और द्वंद्व का चित्रण है। इसी कड़ी में उनका सफर एक खोई भारतीयता का सतही शोध भी करता नजर आता है।"
Praveen Kumar Jha (Author), Mukesh Pandey (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Nastikon ke Desh mein Netherlands
"लेखक प्रवीण झा शहरों और देशों के विचित्र पहलूओं में रुचि रखते हैं। सफर की इस किताब में वे नीदरलैंड के नास्तिकों की तफ़्तीश में है। इस सफर में वह नास्तिकों, गंजेड़ियों और नशेड़ियों से गुजरते वेश्याओं और डच संस्कृति की विचित्रता पर आधी नींद में लिखते नजर आते हैं। किताब का ढाँचा उनकी चिर-परिचित खिलंदड़ शैली में है, और विवरण में सूक्ष्म भाव पिरोए गए हैं। यह एक यात्रा-संस्मरण न होकर एक मन में चल रहा भाष्य है। भिन्न संस्कृतियों के साम्य और द्वंद्व का चित्रण है। इसी कड़ी में उनका सफर एक खोई भारतीयता का सतही शोध भी करता नजर आता है।"
Praveen Kumar Jha (Author), Mukesh Pandey (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Samaj Sudharak Raja Ram Mohan Roy
"राजा राममोहन राय भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत और आधुनिक भारत में सामाजिक समरसता के जनक थे। वे ब्राह्म समाज के संस्थापक, भारतीय भाषाई प्रेस के प्रवर्तक, जन-जागरण और सामाजिक सुधार आंदोलन के प्रणेता तथा बंगाल में नवजागरण युग के पितामह थे। उन्होंने भारत में स्वतंत्रता आंदोलन और पत्रकारिता के कुशल संयोग से दोनों क्षेत्रों को गति प्रदान की। हिंदी के प्रति उनका अगाध समर्पण था। वे रूढ़िवाद और कुरीतियों के विरोधी थे; लेकिन संस्कार, परंपरा और राष्ट्र-गौरव उनकी थाती थे। उनका जन्म सन् 1774 में बंगाल में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। 15 वर्ष की उम्र तक उन्हें बँगला, संस्कृत, अरबी तथा फारसी भाषाओं का ज्ञान हो गया था। उन्होंने ब्राह्मण समाज की स्थापना की तथा विदेश (इंग्लैंड व फ्रांस) भ्रमण भी किया। राममोहन राय ईस्ट इंडिया कंपनी की नौकरी छोड़कर राष्ट्र-सेवा में जुट गए। बाल-विवाह, सती-प्रथा, जातिवाद, कर्मकांड, परदा-प्रथा आदि का उन्होंने भरपूर विरोध किया और विधवा पुनर्विवाह पर जोर दिया। राजा राममोहन राय ने 'ब्रह्ममैनिकल मैगजीन', 'संवाद कौमुदी', 'मिरात-उल-अखबार', 'बंगदूत' जैसे स्तरीय पत्रों का संपादन-प्रकाशन किया। प्रखर चिंतक और दूरद्रष्टा राजा राममोहन राय की सांगोपांग प्रेरक जीवन-गाथा।."
Mamta Jha (Author), Mukesh Pandey (Narrator)
Audiobook
"ब्रेकअप किसी के लिए भी बहुत मुश्किल होता है. परीक्षित भी अपने ताजे-ताजे हुए ब्रेकअप के दर्द से नहीं उबर पा रहा है. वो स्नैप एप नामक कंपनी में फूड डिलीवरी करता है. वो अपने काम और ब्रेकअप के दर्द के डील करने की पूरी कोशिश करता है लेकिन खुद को असफल पाता है. कहते हैं न अंधेरा कितना घना क्यों न हो, रोशनी की एक किरण छिपी ही होती है... तो क्या परीक्षित को वो किरण ढूंढ़ पायेगा?"
Sophia John (Author), Mukesh Pandey (Narrator)
Audiobook
"कबीर का किशोर मन, प्रेम, रोमांस और सेक्स की फैंटेसियों से लबरे़ज है। कबीर की इन्हीं फैंटेसियों का कारवाँ वड़ोदरा की कस्बाई कल्पनाओं से निकलकर लंदन के महानगरीय ख़्वाबों तक पहुँचता है। लंदन के उन्मुक्त माहौल में, कबीर की कल्पनाओं को हर वो ख़ुराक हासिल है, जिसके लिए उसका मन ललकता है। इन्हीं सतरंगी ख़ुराक पर पलकर उसकी कल्पनाएँ कभी हिकमा और नेहा के प्रेम में, तो कभी टीना और लूसी के आकर्षण में ढलती हैं। मगर कबीर के लिए अपने रुपहले ख़्वाबों के हवामहल से निकलकर किशोरियों के मन और काया की भूल-भुलैया में भटकना कठिन है। यही भटकाव उसे 'डार्क नाइट' में ले आता है; मन की एक ऐसी अवस्था, जिसमें किसी उमंग की कोई रौशनी नहीं है। इसी अँधेरे में कबीर मिलता है, एक स्पेनिश स्ट्रिप डांसर से, जो उसका परिचय डार्क नाइट के रहस्यों से करवाती है। डार्क नाइट के रहस्यों को सुलझाते हुए ही कबीर, नारी प्रेम का संगीत छेड़ना सीखता है; और इस संगीत के सम्मोहन में जकड़ती हैं, दो सुंदरियाँ, प्रिया और माया। प्रिया और माया के आकर्षण में डोलता कबीर, उस दोराहे के जंक्शन पर पहुँचता है, जहाँ उसकी पुरानी कल्पनाएँ जीवित होना चाहती हैं। किसके प्रेम में ढलेंगी कबीर की कल्पनाएँ? किसकी दहली़ज पर जाकर रुकेगा कबीर के ख़्वाबों का कारवाँ? माया या प्रिया?"
Sandeep Naiyyar (Author), Mukesh Pandey (Narrator)
Audiobook
"डिटेक्टिव दक्ष के सामने आता है एक अजीबो-गरीब केस. वो जिस लड़की सांझ के गायब होने की तहकीकात कर रहा है, वो उसके सामने एक आत्मा के रूप में आती है. और अपनी हत्या का इल्जाम अपनी जुड़वा बहन सेहेर पर लगाती है. इतना ही नहीं सांझ की आत्मा अपने पिता और जुड़वां बहन और हवेली में मौजूद हर इंसान को एक दर्दनाक मौत देने पर उतारू है."
Nitin Mishra (Author), Mukesh Pandey (Narrator)
Audiobook
©PTC International Ltd T/A LoveReading is registered in England. Company number: 10193437. VAT number: 270 4538 09. Registered address: 157 Shooters Hill, London, SE18 3HP.
Terms & Conditions | Privacy Policy | Disclaimer
Join our community for the latest bookish news, reading recommendations, exclusive opening extracts, author events and competitions. It\'s all free. And enter a monthly draw to win a £50 Gift Card. See past winners here
Join Our Community