Browse audiobooks narrated by Vinod Sharma, listen to samples and when you're ready head over to Audiobooks.com where you can get 3 FREE audiobooks on us
"यह सुनहरी यादें हैं एक युवा IAS ऑफिसर की, जिसने ट्रेनिंग के दौरान करीब डेढ़ महीने के अपने 'भारत दर्शन' स्टडी टूर के दौरान हजारों किलोमीटर का सफर किया और इस दौरान देश के 15 से ज्यादा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का भ्रमण किया। रेल, हवाई जहाज से लेकर जल सेना के युद्धक पोत और थल सेना की गाड़ियों तक में सफर किया। साथ ही उत्तर पूर्व में, देश की सीमाओं से लेकर सुदूर अंडमान और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लेकर दक्षिण भारत की संस्कृति तक, भारत की विविधताओं को बेहद करीब से देखा - समझा और जल-जंगल-जमीन से भी बेहद करीब से साक्षात्कार किया। यूं तो बतौर IAS ट्रेनी, मैंने अपनी ट्रेनिंग अकादमी में करीब दो साल के प्रशिक्षण के दौरान बहुत कुछ सीखा, लेकिन भारत दर्शन ने खुद ब खुद बहुत कुछ सीखा दिया। अगर मैं कहूं कि भारत दर्शन के इस सफर को पूरा करने के बाद मैं इस सफर को शुरू करने वाले निशांत से एकदम अलहदा निशांत था, जिसने इतने कम समय में अपने देश के बहुरंगी स्वरूप को देखा, तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।"
Nishant Jain (Author), Vinod Sharma (Narrator)
Audiobook
"प्रकाश आम्टे किसी परिचय के मोह्ताज़ नहीं हैं. उन्होंने अपने जीवन से समाज सेवा जो प्रेरणा दी है, वो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा. उन्होंने मराठी भाषा में अपनी आत्मकथा लिखी, जिसका नाम रखा 'प्रकाशवाटा'! जिसका अर्थ है प्रकाश के लिए मार्ग। इस चर्चित पुस्तक का हिंदी अनुवाद किया गया जो कि आपके सामने आलोकित पथ के नाम से प्रस्तुत है. यह क़िताब पहली बार ऑडियो में आयी है! तो अब सुनिए मॅगसेसे पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता की कहानी!"
Prakash Amte (Author), Vinod Sharma (Narrator)
Audiobook
"सोमनाथ हिन्दी साहित्य के कालजयी उपन्यासों में से है। बहुत कम ऐतिहासिक उपन्यास इतने रोचक और लोकप्रिय हुए हैं। इसके पीछे आचार्य चतुरसेन की वर्षों की साधना, गहन अध्ययन और सबसे बढ़कर उनकी लाजवाब लेखन-शैली है। बारह ज्योतिर्लिंगों में सोमनाथ का अग्रणी स्थान है। अन्य विदेशी आक्रमणकारियों के अलावा महमूद गजनवी ने इस आदि-मंदिर के वैभव को 16 बार लूटा। पर सूर्यवंशी राजाओं के पराक्रम से वह भय भी खाता था। फिर भी लूट का यह सिलसिला सदियों तक चला। यह सब इस उपन्यास की पृष्ठभूमि है। 'सोमनाथ' का दूसरा पक्ष भी है जो उपन्यास में जीवंत हुआ है। मंदिर के विशाल प्रांगण में गूंजती घुंघरुओं की झनकार इस जीवन की लय को ताल देती है। जीवन का यह संगीत भारत के जनमानस का संगीत है। आततायियों के नगाड़ों का शोर इसे दबा नहीं पाता। एक अजब सी शक्ति से वह फिर-फिर उठता है और करता है-एक और पुनर्निर्माण। निर्माण और विध्वंस की यही शृंखला इस कथा का आधार है।"
Acharya Chatursen Shastri (Author), Vinod Sharma (Narrator)
Audiobook
"जानिए चाणक्य को अब और बेहतर ढंग से! सुनिए उनके दिए 'सूत्र' अब हिंदी में! स्टोरीटेल ले कर आया है, ऑडियोबुक 'चाणक्य नीति : चाणक्य सूत्र सहित' ये क़िताब आपके जीवन की कठिनायियों को सरलता से हल का मंत्र देती है. सिकंदर ने पंजाब, गांधर आदि राज्यों को जीतकर उन्हें अपने अधीन कर लिया था। वहां यवन सैनिकों के अत्याचारों से लोग त्रास्त थे। चारों तरपफ आतंक व्याप्त था। बहू-बेटियों की अस्मिता असुरक्षित थी। यवन पूरे भारत को जीतना चाहते थे। स्थिति बड़ी दयनीय थी। यवनों के राज्य का विस्तार पूरे भारतवर्ष में हो, यह चाणक्य जैसे आत्मसम्मानी देशभक्त के लिए असहनीय था। ऐसे में चाणक्य ने एक ऐसे बालक को शस्त्रा-शास्त्रा की शिक्षा देकर यवनों के सामने खड़ा किया, जो विद्वान तो था ही, साथ ही राजनीति और युद्ध नीति में भी निपुण था। यही बालक चाणक्य के सहयोग से नंदवंश का नाश करके चंद्रगुप्त मौर्य के नाम से मगध् का शासक बना। उसने यवनों को भारत की सरहद के पार कर भारतीय सभ्यता और संस्कृति की रक्षा की तथा देश में एकता व अखंडता की स्थापना की।"
अश्विनी पराशर (Author), Vinod Sharma (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Aadi, Ant Aur Aarambha
"अक्सर कहा जाता है कि बीसवीं शती में जितनी बड़ी संख्या में लोगों को अपना देश, घर-बार छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेना पड़ा, शायद किसी और शती में नहीं। किन्तु इससे बड़ी त्रासदी शायद यह है कि जब मनुष्य अपना घर छोड़े बिना निर्वासित हो जाता है, अपने ही घर में शरणार्थी की तरह रहने के लिए अभिशप्त हो जाता है। आधुनिक जीवन की सबसे भयानक, असहनीय और अक्षम्य देन 'आत्म-उन्मूलन' का बोध है। अजीब बात यह है कि यह चरमावस्था, जो अपने में काफी 'एबनॉर्मल' है, आज हम भारतीयों की सामान्य अवस्था बन गयी है। आत्म-उन्मूलन का त्रास अब 'त्रास' भी नहीं रहा, वह हमारे जीवन का अभ्यास बन चुका है। ऊपर की बीमारियाँ दिखाई देती हैं, किन्तु जो कीड़ा हमारे अस्तित्व की जड़ से चिपका है, जिससे समस्त व्याधियों का जन्म होता है- आत्म-शून्यता का अन्धकार- उसे शब्द देने के लिए हमें जब-तब किसी सर्जक-चिन्तक की आवश्यकता पड़ती रही है। हमारे समय के मूर्धन्य रचनाकार निर्मल वर्मा अकसर हर कठिन समय में एक सजग, अर्थवान् हस्तक्षेप करते रहे हैं। अलग-अलग अवसरों पर लिखे गये इस पुस्तक के अधिकांश निबन्ध- भले ही उनके विषय कुछ भी क्यों न हों- आत्म-उन्मूलन में इस 'अन्धकार' को चिद्दित करते रहे हैं। एक तरह से यह पुस्तक निर्मल वर्मा की सामाजिक-सांस्कृतिक चिन्ताओं का ऐतिहासिक दस्तावेज़ प्रस्तुत करती है।"
निर्मल वर्मा (Author), Vinod Sharma (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - J P: Nayak Se Loknayak Tak
"जयप्रकाश नारायण की कहानी आज़ादी से पूर्व और आज़ादी के बाद लगभग बराबर बँटी है। जे पी को समझना देश को समझने के लिए एक आवश्यक कड़ी है। अगस्त क्रांति के नायक जिनका जीवन एक क्रांतिकारी मार्क्सवादी से गुजरते हुए गांधीवाद और समाजवाद के मध्य लौटता है, और पुनः एक लोकतांत्रिक क्रांति के बीज बोता है। एक ऐसे नायक की कथा जिनके स्वप्न और यथार्थ के मध्य एक द्वंद्व रहा, और कहीं ना कहीं यह देश भी उसी द्वंद्व से आज तक गुजर रहा है।"
Praveen Kumar Jha (Author), Vinod Sharma (Narrator)
Audiobook
©PTC International Ltd T/A LoveReading is registered in England. Company number: 10193437. VAT number: 270 4538 09. Registered address: 157 Shooters Hill, London, SE18 3HP.
Terms & Conditions | Privacy Policy | Disclaimer