Browse audiobooks narrated by Atul Kapoor, listen to samples and when you're ready head over to Audiobooks.com where you can get 3 FREE audiobooks on us
The Psychology Of Memory: How We Remember and Forget: Understanding the Science Behind Memory
"Dive into the fascinating world of human memory with Psychology of Memory, an illuminating audiobook that explores the intricate mechanisms behind how we encode, store, and retrieve information. From the science of forgetting to the secrets of enhancing recall, this audiobook unravels the complexities of memory through a blend of cutting-edge research, real-life examples, and practical applications. Whether you're a student of psychology, a professional seeking to improve cognitive performance, or simply curious about how your mind works, this audiobook offers valuable insights into: - The different types of memory (sensory, short-term, and long-term) - The role of emotions and stress in memory formation - Techniques to boost memory retention and combat forgetfulness - The impact of aging, trauma, and neurological conditions on memory - The intersection of memory with identity, decision-making, and creativity"
Draven Frost (Author), Atul Kapoor (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Kargil Ki Ankahi Kahani
"कारगिल, 1999 पाकिस्तानी सैनिकों की पूरी-की-पूरी दो ब्रिगेड भारतीय इलाके में घुस आई और भारतीय सेना को कानो-कान खबर मिलने तक अपनी मोर्चाबंदी कर ली। भारतीय सेना के आला अफसरों ने चेतावनियों की अनदेखी की और खतरे के साथ ही घुसपैठियों की संख्या को तब तक कम बताते रहे जब तक कि बहुत देर नहीं हो गई। पैदल सैनिकों को आधे-अधूरे नक्शों, कपड़ों, हथियारों के साथ आगे धकेल दिया गया, जबकि उन्हें न तो यह जानकारी थी कि दुश्मनों की संख्या कितनी है या उनके हथियार कितनी ताकत रखते हैं! वीरता के सर्वोच्च पुरस्कार, परमवीर चक्र विजेता, कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता श्री जी.एल. बत्रा के लिखे पूर्वकथन के साथ, यह कारगिल की सच्ची कहानी है। डायरी के प्र में लिखी यह पुस्तक, पहली बार उन घटनाओं का सच्चा, विस्तृत तथा विशिष्ट वर्णन करती है, जिनके कारण आक्रमण किया गया; साथ ही घुसपैठियों के कब्जे से चोटियों को छुड़ाने के लिए लड़ी गई लड़ाई में भारतीय वीरों की शूरवीरता को भी रेखांकित करती है। मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देनेवाले जाँबाज भारतीय सैनिकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है यह ऑडियोबुक।"
Harinder Baweja (Author), Atul Kapoor (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Bhartiya Samvidhan : Rashtra Ki Aadharshila
"ग्रेनविल ऑस्टिन की यह 'क्लासिक' माने जाने वाली पुस्तक भारतीय संविधान को बनाने वाली संविधान सभा के इतिहास से हमारा परिचय करवाती है. यह बताती है कि उसके सदस्यों ने भारतीय संविधान को वैसा ही क्यूँ बनाया और लिखा जैसा आज वह हमारे सामने हैं. यह पुस्तक भारत राष्ट्र किन आधारों पर टिका है इसकी व्याख्या करती है. नरेश गोस्वामी के बेहतरीन हिंदी अनुवाद में यह पुस्तक पहली बार ऑडियो में प्रस्तुत हुई है."
Granville Austin (Author), Atul Kapoor (Narrator)
Audiobook
"सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की कहानी जीरो से हीरो ही नहीं बल्कि उसके आगे बढ़ कर महानायक बनने की दास्तां है. अपनी बेमिसाल एक्टिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अमिताभ बच्चन का सफर ज़िंदगी में नाकाम और मायूस हो चुके हजारों लाखों लोगों के लिए किसी लाइट हाउस से कम नहीं है. अपनी जादुई आवाज़ से सारी दुनिया को अपना दीवाना बनाने वाले बिग बी देश के अब तक के सर्वाधिक लोकप्रिय लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं. गंभीर किस्म के विवादों में घिरने के बावजूद उनकी मकबूलियत पर कभी कोई आंच नहीं आई. राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर से लेकर दादा साहेब फाल्के तक फिल्म इंड्रस्टी के सारे आवार्ड जीत कर बिग बी ने एक मिसाल कायम की है. लेकिन उनके जीवन का सबसे बड़ा अवार्ड ये है कि वो हिन्दुस्तान के हर दिल की धड़कन हैं."
S.R. Shukla (Author), Atul Kapoor (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Subhash Bose Ki Agyat Yatra
"आजादी के बाद देश में अक्सर ये माना जाता था कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का निधन विमान हादसे में नहीं हुआ है. वो जल्द अज्ञातवास से वापस स्वदेश लौटेंगे और तब देश में आमूलचूल बदलाव आएगा. ये तो चर्चाओं की बात थी लेकिन नेताजी आजादी की लड़ाई के दौरान आजाद हिंद फौज के सहयोगियों से एक खास इच्छा जाहिर करते थे, जिसके लिए वो आजादी के बाद हिमालय जाना चाहते थे. उनके एक खास सहयोगी एसए अय्यर ने इस बारे में कई बार लिखा भी. इसमें ये बताया गया है कि सुभाष उनसे अक्सर आजादी के बाद एक खास काम करने की इच्छा जाहिर करते थे. वो कहते थे कि खून से सनी दिल्ली जाने वाली सड़क पर वो अपनी क्रांतिकारी सेना का संचालन करेंगे लेकिन जैसे ही उन्हें अपने इस उद्देश्य में सफलता मिल जाएगी, तब वो अपने जीवन के असली ध्येय की ओर मुड जाएंगे. सुभाष बोस पर लिखी पत्रकार संजय श्रीवास्तव की किताब 'सुभाष की अज्ञात यात्रा' में इस बारे में चर्चा की गई है. ये भी बताया गया है कि सुभाष क्यों अक्सर ये बात कहते थे. सुभाष कहते थे,' देश को आजादी मिलते ही वो हिमालय चले जाएंगे, जहां वो ध्यान-भजन करेंगे. यही उनके जीवन का असली ध्येय है.'"
Sanjay Srivastav (Author), Atul Kapoor (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Gandhi Parivar : Assi Ke Dashak Ka Bharat
"इमर्जेन्सी के बाद बनी जनता पार्टी की सरकार गिर गयी थी। इंदिरा गांधी की सत्ता पुनः स्थापित हो चुकी थी।देश की जनता के पास कांग्रेस और गांधी परिवार का कोई विकल्प नहीं था। लेकिन समय इस कदर करवटें बदल रहा था कि इस एक दशक में गांधी परिवार के दो मुख्य कर्णधार चल बसे। संजय गांधी की हवाई दुर्घटना में मृत्यु और इंदिरा गांधी की हत्या ने सभी समीकरण बदल कर रख दिए। क्या देश एक नया विकल्प, एक नया नेतृत्व तलाशेगा? क्या गांधी परिवार दो फाँक में बाँट जाएगी? क्या कल की राजनीति आज का भेद खोलेगी? क्या जनता पार्टी की सरकार किसी और रूप में पुनः लौटेगी? क्या भारत का सबसे युवा प्रधानमंत्री उसी नियति का शिकार होगा, जिसका शिकार अमेरिका का संबसे युवा राष्ट्रपति हुआ था? अस्सी का दशक देश की राजनीति का एक रहस्यमय दशक है, जिसे हम जान कर भी अक्सर भूल जाते हैं। लेकिन, इतिहास आख़िर भेष बदल कर लौटता है। आने वाले कल की ग़लतियाँ बीते हुए कल के पन्नों में छुपी होती हैं। और भविष्य की रोशनी भी कहीं दूर इतिहास के गलियारों से आती है। उन्हीं चिराग़ों और उन्हीं पन्नों को तलाशेंगे इस ऑडियोबुक के बहाने।"
Praveen Kumar Jha (Author), Atul Kapoor (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Muktibodh Ki Aatmakatha
"बेमिसाल हिंदी कवि मुक्तिबोध की यह जीवनकथा हमारा परिचय उस व्यक्ति से कराती है जो जीवन के तमाम संघर्षों के बीच दुनिया को बेहतर कैसे बनाया जाय के विराट प्रश्न से जूझता है और किसी भी समय अपने निजी जीवन के उतार चढ़ाव को दुनिया और समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेवारी के आड़े नहीं आने देता. एक महान लेखक के जीवन और मन के भीतर उतरने वाली यह किताब अपने समय का भी एक बारीक और गहरा दस्तावेज़ है."
Vishnuchandra Sharma (Author), Atul Kapoor (Narrator)
Audiobook
"हिंदुओ में तीन आदि देव हैं - ब्रह्मा, विष्णु, महेश. महेश यानि शिव अपने अलौकिक व्यक्तित्व में निराले हैं. वे बम भोले हैं, प्रकृति और संस्कृति, स्त्रीत्व और पौरुष उनमें लीलामय हैं. ऐसे शिव की कथा कहता है डॉक्टर अशोक शर्मा का यह उपन्यास."
Ashok Sharma (Author), Atul Kapoor (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Muktibodh Ki Aatmakatha
"बेमिसाल हिंदी कवि मुक्तिबोध की यह जीवनकथा हमारा परिचय उस व्यक्ति से कराती है जो जीवन के तमाम संघर्षों के बीच दुनिया को बेहतर कैसे बनाया जाय के विराट प्रश्न से जूझता है और किसी भी समय अपने निजी जीवन के उतार चढ़ाव को दुनिया और समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेवारी के आड़े नहीं आने देता. एक महान लेखक के जीवन और मन के भीतर उतरने वाली यह किताब अपने समय का भी एक बारीक और गहरा दस्तावेज़ है."
Vishnuchandra Sharma (Author), Atul Kapoor (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Bharat Hamein kya sikha sakta hai?
"भारतीय साहित्य और संस्कृति पर मैक्स मूलर के अगाध ज्ञान को देखते हुए इंग्लैंड की सरकार ने उन्हें 1882 में आई.सी.एस. पास हुए अंग्रेज युवकों के प्रशिक्षण के दौरान भारतीय धर्म, साहित्य और संस्कृति पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया, ताकि ये भावी प्रशासक भारत की आत्मा को उचित ढंग से समझ सकें। इस अवसर पर प्रो."
Max Muller (Author), Atul Kapoor (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Money Ke Funday, Corona Kaal mein Kaise Karen Money Management S01E05
"कोरोना के इस मुश्किल वक्त में लोगों को अपनी health के साथ-साथ wealth की भी चिंता होने लगी है. उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अपनी hard earned money को कैसे मैनेज करें. हर तरफ डर और घबराहट का माहौल है. और इस कोरोना का effect हमारे लाइफ में लंबे समय तक रहने वाला है. ऐसे में आपको अपने पैसे बहुत संभाल के खर्च करने हैं. अगर आपके पास सरप्लस मनी है तो उसे सही जगह invest करना है. लेकिन सवाल उठता है- कहाँ? कितना सुरक्षित है महामारी काल में invest करना? ऐसे कई सवाल हैं जिनको लेकर एक अजीब-सा कंफ्यूजन है. इन सवालों का जवाब है ये एपिसोड."
Alok Puranik (Author), Atul Kapoor (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Money Ke Funday,Salary Income Vs Business income S01E02
"पैसे कमाने के दो तरीके हैं. बिजनेस या नौकरी. हम बात कर रहे हैं salaried class और business class लोगों और उनकी हजार परेशानियों की. इन दोनों के नजरिए से पैसे और investment के क्या हैं मायने. महीने के महीने सैलरी पाने वाला और irregular इनकम कमाने वाला business owner दोनों कैसे करें अपना investment. जानिए इस दिलचस्प एपिसोड में"
Rajesh Roshan (Author), Atul Kapoor (Narrator)
Audiobook
©PTC International Ltd T/A LoveReading is registered in England. Company number: 10193437. VAT number: 270 4538 09. Registered address: 157 Shooters Hill, London, SE18 3HP.
Terms & Conditions | Privacy Policy | Disclaimer
Join our community for the latest bookish news, reading recommendations, exclusive opening extracts, author events and competitions. It\'s all free. And enter a monthly draw to win a £50 Gift Card. See past winners here
Join Our Community