"अधूरी प्रेम कहानी
अचानक पैडी की सगाई की खबर सुन कर समीर को लगता है कि अब उसने पैडी को हमेशा के लिए खो दिया है. क्या यही होगा समीर और पैडी की प्रेम कहानी का अंजाम?"
"ऐसा कैसा प्यार
पैडी और समीर की बढ़ती नज़दीकियाँ शायद प्यार में बदल रही हैं, लेकिन समीर को अपना बदला लेने का मकसद भी पूरा करना है. आखिर कहाँ ले जाएगा समीर को ये दोराहा?"
"भेदी बनकर लंका ढाये
पैडी के थियेटर ग्रुप को बर्बाद करने के लिए समीर बहरूपिया बनकर उसमें काम करना शुरू कर देता है. बहुत कुछ सीखता भी है और सिखाता भी है. पर आखिर अपने लक्ष्य को पाने के लिए क्या होगी समीर की अगली चाल?"
"शायद देर हो गई
पैडी से मिली ट्रेनिंग के कारण समीर को फिल्म में लीड रोल मिल जाता है. समीर पैडी का शुक्रिया करना चाहता है पर पैडी उसका मोबाईल नंबर ब्लॉक कर चुकी है. आखिर समीर पैडी तक अपने मन की बात कैसे पहुँचाएगा?"
"सच कहना आसान नहीं
पैडी का प्यार और भरोसा देखकर समीर अब ठान लेता है कि वो पैडी को अपनी असलियत बता देगा. समीर को मौके तो मिलते हैं पर क्या वाकई समीर ऐसा कर पाएगा?"
"समीर की योजना
पैडी समीर के रचे षडयंत्रों को हर बार असफल कर देती है. पर समीर निराश होने के बजाए पैडी से प्रभावित होने लगता है! अब क्या होगा समीर के लक्ष्य का?"
"नफ़रत की पहली सीढ़ी
थियेटर जगत की मशहूर हस्ती अनंदिता मलिक का लाडला बेटा समीर बॉलीवुड का बड़ा एक्टर बनना चाहता है. उसे थियेटर से नफरत है पर वो अपनी माँ से बेहद प्यार करता है. क्या समीर पैडी के थियेटर ग्रुप से अपनी माँ के अपमान का बदला ले पाएगा?"
Join our community for the latest bookish news, reading recommendations, exclusive opening extracts, author events and competitions. It\'s all free. And enter a monthly draw to win a £50 Gift Card. See past winners here