Browse audiobooks narrated by Ila Joshi, listen to samples and when you're ready head over to Audiobooks.com where you can get 3 FREE audiobooks on us
[Hindi] - The Forty Rules of Love
"'द फोर्टी रूल्स ऑफ लव' तुर्की की महिला लेखक एलिफ शफाक द्वारा लिखी गई किताब है। उनकी पुस्तक रूमी के प्रेम के संदेश और उनके आध्यात्मिक गुरु शम्स तबरेज़ के साथ उनके साहचर्य से प्रेरित है। ये एक ऐसी ऑडियोबुक है जो आपको अपने जीवन को बदलने और प्यार से भरने के लिए प्रोत्साहित करती है"
Elif Shafak (Author), Ila Joshi (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Lady Mastram ke Adventures S01E09
"एक गाना उन दिनों रेडियो पर बहुत बजता था- आइना वही रहता है/ चेहरे बदल जाते हैं...' मिलना जितना कम होता जाता है प्रेमीजन की शंका उतनी ही बढ़ती जाती है। सुमन की मुलाकात अपने से महज 26 सीधी दूर रहने वाले प्रेमी से हो नहीं पा रही थी और उसके मन में शंकाएँ बढ़ती जा रही थीं। संदेह किसी के ऊपर भी हो सकता है- कदम कदम पर राह दिखाने वाली सहेली पर। इस कहानी में वही है।"
Prabhat Ranjan (Author), Ila Joshi (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Lady Mastram ke Adventures S01E06
"ऐसा चमत्कार किसी किसी दिन हो जाता था जब प्रेमी-प्रेमिका के मिलन का सुखद संयोग ऐसे बन जाता जैसे मुँहमाँगी मुराद मिल गई हो। लेकिन कई बार फोन की घंटी भी ख़तरे की घंटी की तरह बज जाती थी। सुमन को उस दिन वुमन होने का मौका तो मिला लेकिन शंका के विलेन ने घंटी बजा दी। दोनों विश्राम से सावधान की मुद्रा में आ गए और अपनी अपनी जुदाई के एकांत में भाग गए।"
Prabhat Ranjan (Author), Ila Joshi (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Lady Mastram ke Adventures S01E07
"तब लड़कियों को सबसे बड़ी आज़ादी पिकनिक मनाने की दी जाती थी। सहेलियों के साथ शायद साल में एक बार न्यू ईयर पर। वह भी लफुआ सबसे बचकर रहने की सलाह के साथ। हमारी नायिका सुमन तो सालों से पिकनिक पर नहीं गई थी। नायिका के ट्रैक रेकार्ड को देखते हुए सहेली ने सलाह दी कि वह घर से पिकनिक पर जाने की अनुमति माँगे। मिलते ही हरियाली में प्रेमी मिलन का पूरा इंतजाम हो जाएगा।"
Prabhat Ranjan (Author), Ila Joshi (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Lady Mastram ke Adventures S01E08
"कई बार पिकनिक का बुनिया बनाता कोई और था खा कोई और जाता था। भंग कोई और खाता रंग कोई और जमा लेता। सुमन की प्रेम कहानी मनोज बाबू के साथ जब सुलझती दिखाई देने लगी तो वहीं से वह उलझती दिखाई देने लगती है। कहा ही गया है जब जब जो जो होना है तब तब सो सो होता है।"
Prabhat Ranjan (Author), Ila Joshi (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Lady Mastram ke Adventures S01E04
"प्यार मंदिर में किया जाए या सिनेमा हॉल में विघ्न डालने वाले पहुँच ही जाते थे। प्रेमी के डाल डाल में पात-पात की तरह वे लड़के होते थे जो गली-गली, चौक-चौक ऐसे लड़के लड़कियों पर नज़र रखते थे जो प्रेमी-प्रेमिका हो सकते थे। मनोज बाबू और सुमन ने योजना बहुत चाक चौबंद बनाई लेकिन भाँपने वाले भाँप ही गए। उन लड़कों के भाँपते ही प्रेमी-प्रेमिका भी भाँप गए। समाज और प्रेम की लुकाछिपी में प्रेम समाज को एक बार फिर मात देने में कामयाब रहा।"
Prabhat Ranjan (Author), Ila Joshi (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Lady Mastram ke Adventures S01E05
"प्रेम में सखियों का बड़ा महत्व होता था। सखी ही बाधा को पार करना सिखाती थी। अगर सखी अनुभवी हो तो ऐसे मौक़ों पर वह अनुभव मदद माँगने गई सखी के काम आता था। प्रेम होता दो में था लेकिन अक्सर तीसरे के बिना उसका आगे बढ़ पाना संभव नहीं हो पाता था। संकट से उबरने के लिए नायिका सुमन ने अपनी सबसे प्रिय सहेली को याद किया। उसने याद किया और सहेली मधुलिका दौड़ी चली आई!"
Prabhat Ranjan (Author), Ila Joshi (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Lady Mastram ke Adventures S01E02
"क़स्बों के प्यार में उस ज़माने में चिट्ठी का होना बड़ा ज़रूरी होता था। वे किस्मत वाले होते थे जो आपस में मिल जल पाते थे, लेकिन उनकी चिट्ठियाँ आपस में मिलती जुलती रहती थीं। लेकिन असली चुनौती होती थी पहली चिट्ठी लिखने की। घर में छुप छुपाकर लिखना और निरापद अपने मंज़िल तक पहुँचा देना- लिखती हूँ खून से स्याही न समझना/ दिल से प्यार करती हूँ जाली ना समझना!"
Prabhat Ranjan (Author), Ila Joshi (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Lady Mastram ke Adventures S01E03
"मंदिर, हनुमान जी, मंगलवार, शनिवार का प्यार में बहुत महत्व होता था। यह अलग बात है कि इस कहानी में मंदिर के साथ शुक्रवार का संयोग बना है। मंदिर पवित्र प्रेम का पहला मिलन स्थल होता था। ईश्वर को साक्षी मानकर कई बार लड़के-लड़की मंदिर में शादी तक कर लेते थे। लेकिन इस कहानी में ऐसा कुछ नहीं है। नायिका का व्रत है और नायक का प्रसाद माँगने पहुँचने की भूमिका।"
Prabhat Ranjan (Author), Ila Joshi (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Lady Mastram ke Adventures S01E01
"एक जमाना था जब किरायेदार मकान मालिक की लड़की के लिए प्रेम-उम्मीद की पहली किरण होते थे। सुमन और मनोज बाबू की प्रेमकहानी की आग इसी से लगी। वे किरायेदार बनकर सुमन के घर में रहने आए और सुमन के मुरझाए जीवन में हरियाली आ गई। आग में घी डालने का काम किया बोरोलीन ने। बोरोलीन लेते-देते दूरियाँ नज़दीकियों में बदल गई और शुरुआत हुई एक रोमांचक प्रेम कहानी की।"
Prabhat Ranjan (Author), Ila Joshi (Narrator)
Audiobook
[Hindi] - Lady Mastram ke Adventures S01E10
"जीवन कहानी बन जाता है और कहानी जीवन। सुमन के साथ वही हुआ। उसका प्यार कुल जमा 15 चिट्ठियों और पाँच मुलाक़ातों में सिमट गया। जबकि वह समझती थी कि एक दिन वह उस गाड़ी में सवार होगी जिसके आगे पीछे लिखा रहेगा- सुमन वेड़्स मनोज। यह पूरी प्रेम कहानी अधूरी रह गई। सुमन की आकांक्षाएँ अधूरी राह गई लेकिन उसकी सहेली मधुलिका की?"
Prabhat Ranjan (Author), Ila Joshi (Narrator)
Audiobook
"पोलैंड के एक अति सामान्य परिवार में जनमी मैडम क्यूरी, दुनिया के श्रेष्ठतम वैज्ञानिकों में से एक अपने आप में विलक्षण प्रतिभा थीं— फ्रांस की प्रथम डॉक्टरेट पानेवाली महिला दुनिया के किसी भी भाग में भौतिकी में डॉक्टरेट पानेवाली प्रथम महिला सोरबोन विश्वविद्यालय की पहली महिला प्रोफेसर भौतिकी में नोबल पुरस्कार पानेवाली प्रथम महिला दूसरा नोबल पुरस्कार पानेवाली प्रथम व्यक्तित्व। उपर्युक्त असाधारण प्रदर्शन करने-वाली मैरी क्यूरी को अत्यंत गरीबी, निरादर, अभावों का सामना करना पड़ा। खुले, खतरनाक व असुविधाजनक शेड में अपर्याप्त उपकरणों के उन्होंने दुनिया का विलक्षण तत्त्व 'रेडियम' खोज निकाला। अनुसंधान ही नहीं, सादगी, दान व सेवा में भी वे प्रथम रहीं। वे एक आदर्श पुत्री, आदर्श पत्नी, आदर्श पुत्रवधू, आदर्श माता, आदर्श सास बनीं। वे एक असाधारण शिक्षिका भी थीं। उन्होंने अनेक विद्वान् व वैज्ञानिक तैयार किए। हालाँकि उनके बाद आठ और महिलाओं को नोबल पुरस्कार मिला, पर मैडम की तुलना में अब भी कोई नहीं है। उन्होंने इस बात को भी प्रमाणित किया कि शांति-काल में वैज्ञानिक सारी दुनिया का होता है, पर युद्ध-काल में वह अपने देश का ही होता है। विश्वास है, मैडम क्यूरी के जीवन से प्रेरणा प्राप्त युवा पीढ़ी, विशेषत: युवतियाँ विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान आदि के क्षेत्र में अपूर्व योगदान करेंगी। इला जोशी की आवाज़ में मैडम क्यूरी की ये आत्मकथा ऑडियोबुक के रूप लोगों को बेहद पसंद आने वाली है।"
Vinod Kumar Mishra (Author), Ila Joshi (Narrator)
Audiobook
©PTC International Ltd T/A LoveReading is registered in England. Company number: 10193437. VAT number: 270 4538 09. Registered address: 157 Shooters Hill, London, SE18 3HP.
Terms & Conditions | Privacy Policy | Disclaimer
Join our community for the latest bookish news, reading recommendations, exclusive opening extracts, author events and competitions. It\'s all free. And enter a monthly draw to win a £50 Gift Card. See past winners here
Join Our Community